रायपुर वॉच

भिलाई में BJP की 57 प्रत्याशियों की सूची जारी, इसमें 22 महिलाएं, 13 वार्डों पर आज भी मंथन

Share this

रायपुर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार आधी रात के बाद भिलाई नगर निगम के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 70 सीटों वाले भिलाई नगर निगम के शेष 13 वार्डों में नाम तय करने के लिए संभागीय चयन समिति गुरुवार को भी मंथन करेगी। नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना 27 नवंबर से जारी है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों पर मंथन शुरू किया। भाजपा ने नगर निगमों के लिए संभाग स्तर पर और नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए जिला स्तर पर चयन समिति बनाई है। स्थानीय नेताओं को ही उसमें शामिल भी किया गया है। भाजपा की संभागीय चुनाव समिति पिछले तीन दिनों से विभिन्न नामों पर मंथन कर रही है। भिलाई नगर निगम के लिए मंगलवार को भी आधी रात के बाद तक बैठक चलती रही। बुधवार को भी आधी रात तक चर्चा के बाद केवल 57 नामों पर सहमति बन पाई। शेष 13 वार्डों में प्रत्याशियों के चयन के लिए गुरुवार को फिर बैठक होगी। उसके बाद नामों की दूसरी सूची जारी होगी।

यहां देखिए भाजपा प्रत्याशियों की पूरी सूची

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *