देश दुनिया वॉच

क्या है श्रेया घोषाल और ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल के बीच कनेक्शन, 11 साल पहले की बात का खुलासा

Share this

मुंबई : भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं। पराग अग्रवाल एक आईआईटी बॉम्बे और स्टैनफोर्ड के पूर्व छात्र हैं। पराग अग्रवाल एक दशक पहले ट्विटर से जुड़े थे, जब 1,000 से कम कर्मचारी थे। पराग अग्रवाल के ट्विटर के नए सीईओ बनते ही उनके और बॉलीवुड की सिंगर श्रेया घोषाल के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पराग अग्रवाल के सीईओ बनते ही श्रेया घोषाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रेया घोषाल और पराग बचपन के काफी पुराने दोस्त हैं। पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल की अब कई सालों पुरानी ट्वीट वायरल हो रहे हैं। बता दें कि पराग अग्रवाल साल 2011 से ट्विटर के साथ काम कर रहे हैं। साल 2017 से पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ हैं।

श्रेया घोषाल ने कहा-‘पराग तुमपर मुझे गर्व है…’
श्रेया घोषाल ने पराग अग्रवाल के सीईओ बनते ही सोमवार (29 नवंबर) को सोशल मीडिया पर बधाई दी। श्रेया घोषाल ने ट्वीट किया, ”बधाई हो! पराग, तुम पर मुझे गर्व है!! हमारे लिए आज बड़ा दिन, इस खबर का हम सब जश्न मना रहे हैं।’ श्रेया घोषाल के ट्वीट के तुरंत बाद प्रशंसकों ने सिंगर और पराग अग्रवाल की पुरानी तस्वीरों और बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

2010 में श्रेया घोषाल ने पराग अग्रवाल के लिए किया था ये खास ट्वीट
श्रेया घोषाल ने साल 2010 में पराग अग्रवाल को लेकर एक ट्वीट किया था। एक पुराने ट्वीट में घोषाल ने अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी थी। श्रेया घोषाल ने ट्वीट कर लिखा था, ”मुझे एक और बचपन का दोस्त मिला है! जो खाने का शौकीन और ट्रैवलर भी है। वो एक स्टैनफोर्ड स्कॉलर! पराग को फॉलो करें। कल उनका बर्थडे था। उन्हें विश करें।’

श्रेया के पति के भी दोस्त हैं पराग अग्रवाल
इसके बाद पराग ने श्रेया घोषाल को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ”श्रेया घोषाल आप काफी प्रभाव वाली शख्स हैं। कई ट्विटर मैसेज आ रहे हैं।” इसके अलावा पराग ने सोशल मीडिया पर श्रेया घोषाल के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि पराग अग्रवाल, श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के भी करीबी हैं। एक प्रौद्योगिकी कार्यकारी भी हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *