- पूरे छत्तीसगढ़ में बना चर्चा का विषय
- निर्मल सिन्हा की भाजपा पार्टी के प्रति सक्रियता को देख कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा की भाजपा पार्टी के प्रति सक्रियता को देख मंडलस्तरीय कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है वही प्रदेश उपाध्यक्ष की बीजेपी पार्टी के प्रति एकाग्रता, लोगों का उनके प्रति विश्वासनीयता एवं सक्रियता से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के पटेल मथुरा माली समाज के उपाध्यक्ष गोरेलाल पटेल एवं कोषाध्यक्ष संतोष पटेल बीजेपी में शामिल हुए। दरअसल सोमवार 29 नवंबर को जैजैपुर विधानसभा के हसौद मंडल क्षेत्र के ग्राम चिस्दा में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन रखा गया था जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा जी ने कहा कि भाजपा पार्टी में शामिल सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों व दायित्वों का भली-भांति निर्वाह करते हुए जनता के साथ विश्वास का मजबूत गठबंधन बनाएं। झूठे और बड़े-बड़े वायदे कर चुनाव तो जीता जा सकता है परंतु वह जीत स्थायी नहीं होगा। हमारी जिम्मेदारी है कि हम पूरी निष्ठा के साथ जनता को विश्वास दिलाएं कि जीतने के बाद हर फैसला उनके हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा और उनकी मांगों को नजरदांज नहीं किया जाएगा। लोगों को विश्वास होना चाहिए कि हम और हमारी भाजपा पार्टी कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार एवं सेवादार हैं जो लोगों के हितों को ध्यान में रखकर उनकी सुविधाओं के लिए कार्य करता हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पटेल मथुरा माली समाज के ये दोनों पदाधिकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिन्हा की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए।
जनता की समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता
लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें आवास, जल, स्वच्छता, विद्युत और स्वच्छ कुकिंग ईंधन जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधा मुहैया कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और छत्तीसगढ़ राज्य की पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते विश्व के अनेक देशों में कई लोग दिवंगत हुए हैं मगर भारत में आंकड़ा कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को स्वतंत्र राज्य के रूप में दर्जा दिया गया तथा अयोध्या में श्री राम मंदिर का मसला भी हल हुआ। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल की उपलब्धि को याद किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपना विचार व्यक्त किया तथा बैठक में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका विचार सुना।
लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के गुणों के विषय पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहते हैं जीतने का सबसे ज्यादा मजा तब आता है, जब बाकी सब तुम्हारी हार का इंतजार कर रहे हों। इस विषम परिस्थिति में 99 फीसदी लोग आसान रास्ता चुनते हैं क्योंकि उसमें जोखिम नहीं है, रिस्क फैक्टर नहीं है। लेकिन अगर महापुरुषों की जीवनियां पढ़ें तो आप पाएंगे कि उन्होंने ‘मुश्किल’ को चुना और अंततः सफल हुए।इसी प्रकार निडरता और धीरज मशहूर कवि हरिवंश राय ‘बच्चन’ की कविता की एक पंक्ति है: ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती…’ एक अच्छे नेता के लिए जरूरी है कि वह न केवल चरित्रवान हो बल्कि वह संघर्षशील, निडर, विपरीत परिस्थिति में लोगों को अपनी तरफ मोड़ने की शक्ति रखने वाला हो। मंडलस्तरीय बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश साहू ,मंडल अध्यक्ष परमानंद पटेल जी,श्री धीरेन्द्र योगी जी ,घासी साहू जी,सतीश कश्यप जी,योगेंद्र गोस्वामी जी, विजेन्द्र रात्रे अन्य सदस्य उपस्थित रहें।