प्रांतीय वॉच

धमतरी में हाथियों का उत्पात, एक महिला की पटक-पटक कर ले जी जान, दहशत में ग्रामीण

Share this

धमतरी। जिले के मगरलोड जंगल इलाके में हाथियों के दल ने उत्पात मचाया है। उत्पाती हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। DFO सातोविसा समाजदार ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार महिला हर दिन की तरह जंगल जा रही थी। इस दौरान महिला का सामना दंतैल से हो गया। महिला कुछ पाती इससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले से पहुंचे 3 दंतैल हाथी ने घटना को अंजाम दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *