प्रांतीय वॉच

कलेक्टर ने ली धान उपार्जन तैयारी की समीक्षा बैठक, 1 दिसम्बर से धान खरीदी हेतु पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश

Share this

के संतोष/बीजापुर : खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 1 दिसम्बर से सुनिश्चित करने हेतु पुख्ता व्यवस्था समय पूर्व किया जाये। इस हेतु हरेक खरीदी केन्द्र के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी और धान खरीदी केन्द्र प्रभारी द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तैयारी की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने बैठक के दौरान जिले मे खरीफ-विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए समितिवॉर और धान खरीदी केन्द्रवॉर हरेक व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ करायी जाये। बारदाना, टोकन और समय पर धान की तौल कराये जाने हेतु बेहतर प्रबन्ध करें। इसके साथ ही किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल की सुलभता, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। किसानों को धान खरीदी केन्द्रों पर अच्छा अनुभव हो और इस ओर वे अच्छी बात साझा करने के लिए प्रेरित हों ऐसी सार्थक पहल किया जाये। किसानों से बातचीत कर उन्हें अपनी सुविधा अनुसार धान लेकर आने समझाईश दी जाये।

इस हेतु पंचायत सचिव, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदि मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। वहीं कोटवारों के जरिये मुनादी कर गांवों में जानकारी दी जाये। लघु-सीमांत किसानों के धान की खरीदी को पहली प्राथमिकता दी जाये और यथासंभव उन्हे पहले टोकन देकर उनका धान तौल कराया जाये। कलेक्टर श्री कटारा ने किसानों की पंजीयन, भुगतान तथा अन्य शिकायतों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि इस हेतु स्थापित टोल फ्री नम्बर 07853-220023 में शिकायतें दर्ज करने सहित निराकरण किये जाने हेतु संवेदनशीलता के साथ पहल किया जाये।

उन्होंने अवैध धान की आवक रोकने के लिए सतत निगरानी रखे जाने कहा और इस दिशा में सीमावर्ती चेक पोस्ट में कड़े इंतजाम किये जाने के निर्देश दिए। वहीं बिचौलियों के धान की खरीदी होने पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर कारवाई किये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर कटारा ने धान खरीदी केन्द्रों पर धान को सुरक्षित रखने पर बल देते डनेज की व्यवस्था, कैप कव्हर और फेंसिंग ईत्यादि सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रवि साहू, एसडीएम बीजापुर देवेश ध्रुव, एसडीएम भैरमगढ़ एआर राणा, एसडीएम भोपालपटनम हेमेन्द्र भूआर्य सहित खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड के अधिकारी और समिति प्रबन्धक, नोडल अधिकारी एवं धान खरीदी केन्द्र प्रभारी मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *