जानिसार अख्तर/लखनपुर : अंबिकापुर रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमैन व एआईसीसी मेंबर आदितेश्वर शरण सिंह देव ने 28 नवंबर दिन रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुच कर वहां बनने वाले नवीन भवन सहित मरीजो को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में मरीजों से उनके परिजनों से एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर साधन सुविधा के विकास हेतु कार्ययोजना बनाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित इंजीनियर के साथ लखनपुर अस्पताल का निरीक्षण किया, तथा लखनपुर अस्पताल में 50 लाख रुपए से अधिक राशि से बनने वाले आइसोलेशन वार्ड व हमर लैब भवन निर्माण कार्य के लिए स्थल का चयन किया गया। साथ ही लखनपुर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य देव कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, आईपीसी संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव, कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव,युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, आँचल ओझा, संभागीय संयुक्त संचालक डॉ पी एस सिसोदिया, बीएमओ डॉक्टर पी एस मार्को, डॉक्टर पीएस केरकेट्टा, डॉक्टर विवेक भटनागर,डॉक्टर रूपेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग व इंजीनियर की टीम मौजूद रहे।
रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन लखनपुर अस्पताल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य स्थल का किया चयन

