पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग जिला के अहिवारा में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक

Share this

भिलाई ब्यूरो (तापस सन्याल ) | अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग जिला के द्वारा अहिवारा में बाबा भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी , पूर्व मंत्री रामशिला साहू , पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना , दुर्ग जिला प्रभारी पुरेंद्र मिश्रा , जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार ,  ललित चंद्राकर ,  दिनेश देवांगन , अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव संतोष मार्कंडेय , कार्यसमिति सदस्य अश्वनी टंडन , अनुसूचित जाति मोर्चा के दुर्ग जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे , उपाध्यक्ष चंद्रकला मनहरे , महामंत्री महेश बंजारे , अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री संतोष बंजारे , कोषाध्यक्ष राधेश्याम कोसरे , द्वारका चंद्रवंशी , अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल देश लहरे , महामंत्री पुष्पा बांधे वह सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे सभा को संबोधित करते हुए  नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि संविधान के निर्माण बाबा भीमराव अंबेडकर ने इस संविधान को बनाया जिसमें हमारी छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका रही छत्तीसगढ़ के बैरिस्टर छेदीलाल जी व अन्य अनेकों लोगों ने सविधान बनाने में सहयोग किए सभा को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे‌ ने संबोधित करते हुए कहा 26 नवंबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान बनाकर राष्ट्रपति को सौंपा और जिसे हम सब आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं व कार्यक्रम का आभार संतोष मार्कंडेय ने किया |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *