- भाजयूमो नवागढ़ ने फूंका मुख्यमंत्री बघेल का पुतला
संजय महिलांग/नवागढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिए बयान से भाजपा आक्रोशित हो गई है। भाजपा ने इसे आदिवासियों का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं भाजयुमो नवागढ़ मण्डल ने मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ नवागढ़ बस स्टैंड में प्रदर्शन किया और सांकेतिक रूप से पुतला दहन भी किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, मण्डल महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, पूर्व पन अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, भाजयूमो अध्यक्ष सुरेश निषाद एवं महामंत्री टिकम गोस्वामी व दुर्जन साहू सहित नेतागण उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री दीवान ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा, मुख्यमंत्री का यह बयान दुर्भाग्यजनक है। उनकों अपनी पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। दीवान ने कहा कि सत्ता के नशे में मदहोश मुख्यमंत्री भूल गए हैं कि प्रदेश में जिस पार्टी के मुखिया के खिलाफ वे इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं वह आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। लोकतंत्र में इस प्रकार के शब्दों का कोई स्थान नहीं है।
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में अब गोबर खरीदी घोटाले की शुरुआत हो गई है। राजधानी में जब मीडिया ने मुख्यमंत्री ने इस पर सवाल किया तो उन्होंने तंज कसते हैं कि उनके दिमाग में गोबर भरा है। हम उससे भी बिजली बनवा लेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आईं है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में भाजयूमो ने मुख्यमंत्री बघेल का पुतला फूंका।
पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी
सीएम भूपेश के बयान के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नवागढ़ बस स्टैंड पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए सांकेतिक रूप से पुतला दहन किया। इससे पहले पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।
पुतला दहन के दौरान पर श्रीकांत सिंह ठाकुर, प्रणय दीवान, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, कुलेश्वर सिन्हा, राजेश चतुर्वेदी, शिव सोनकर, दिनेश साहू, मिथलेश सोनकर, राजा खान, हिमांशु जैन, विनोद साहू, महेश टण्डन, कृष्णा ध्रुव, फूलचंद साहू, उमा मिश्रा, सैबी खुराना, जेपी ठाकुर, राजू यादव, सुभाष महिलांग, विनय गेडाम, ओम राजपूत, अभिषेक साहू, वीरेन्द्र सेन सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।