पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बलौदाबाजार – भाटापारा द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया |

Share this

पलारी ब्यूरो (निर्मला रजक ) |  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार बलौदाबाजार भाटापारा के द्वारा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी , अनिल पांडे , दुर्गा महेश्वर , अमित वर्मा , हेम सिंह चौहान , धीरज मिश्रा , एवं गुलाम गौस के द्वारा जिले के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल के नाम बलौदाबाजार जिला कलेक्ट्रेट में संयुक्त कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया |

* जिसमें किसानों के लिए यह 6 मांगे शामिल है :- 1) प्रदेश में असमय हुई बारिश से बर्बाद हुए फसलों का आकलन कर किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति प्रदान करें | 2) राज्य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को बकाया 2 साल का बोनस तत्काल प्रदान करें | 3) राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से धान खरीदी करेगी, किन्तु बीते 3 वर्षों में MSP दर में करीब ₹ 300 कि वृद्धि हुई है | 4 अतः राज्य सरकार किसानों को इसी वर्ष से ₹2500 में  ₹300 जोड़कर ₹2800 रुपए के दर से भुगतान करें | 4 ) राज्य सरकार अपने धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार बारदाने की आपूर्ति सुनिश्चित करें | 5) राज्य शासन ने बीते वर्ष किसानों से बारदाने लिए थे, जिसका भुगतान अभी भी शेष है। अतः किसानों को तत्काल भुगतान किया जाए | 6) प्रदेश भर के 2058 साख समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर है। इनके मांगों पर सरकार जल्द निर्णय लेते हुए मांगो को पूर्ण करें। ताकि धान खरीदी सुचारू रूप से हो |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *