देश दुनिया वॉच

तेल की महंगाई से सब्जियों की कीमतों में लगी आग, 100 रुपये किलो हुई मटर की कीमत, टमाटर 80 के पार

Share this

नई दिल्ली : डीजल की आसमान छूती कीमतों ने सर्दी के मौसम में सब्जियों के दाम में आग लगा दी है. देश के कई शहरों में टमाटर का भाव 80 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है. वहीं, मटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. डीजल के महंगे दाम के चलते ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट में बढ़ोतरी और दक्षिण के राज्यों में बारिश के कारण फसल खराब होने कारण सब्जियां महंगी हो गई हैं. भोपाल के सब्जी विक्रेता राजेश गुप्ता ने कहा कि सब्जियों की कीमतें बढ़ जाती है क्योंकि वे हाई फ्यूल कीमतों के साथ परिवहन पर निर्भर करती हैं. यहां टमाटर का भाव 80 रुपये प्रति किलो, प्याज 30 रुपये प्रति किलो, ओकरा 80 रुपये प्रति किलो और मटर का भाव 100 रुपये प्रति किलो है.

आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ टमाटर
दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश के कारण फसल खराब होने से टमाटर की कीमतों में उछाल आया है. यहां टमाटर की बुवाई नवंबर से दिसंबर तक की जाती है. देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में टमाटर के दाम 100 रुपये तक पहुंच गए हैं. इसके चलते टमाटर का भाव आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है. शादियों के मौसम में मांग बढ़ने के चलते भी इसका भाव कम नहीं हो रहा है.

यहां 160 रुपये पहुंची टमाटर की कीमत
चेन्नई में टमाटर की कीमत 160 रुपये किलो तक पहुंच गई है. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बाढ़ के कारण टमाटर की फसल खराब होने से टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं कम पैदावार और ज्यादा मांग के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन लागत में बढ़ोतरी से भी टमाटर में उछाल आया है. आवश्यक वस्तु की आपूर्ति में भारी कमी के कारण इसकी कीमत एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है. कोयम्बेडु थोक बाजार में सोमवार को टमाटर करीब डेढ़ गुना कम मिला. यह पिछले एक पखवाड़े में सबसे कम आवक में से एक है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *