प्रांतीय वॉच

विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन पर महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व एमआईसी सदस्य और पार्षद एल्डरमनो ने फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

Share this
  • विधायक अरुण वोरा को जन्मदिन की बधाई देने सुबह से उनके निवास पर जनसैलाब उमड़ता रहा:

तापस सन्याल/दुर्ग।लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा के जन्मदिन के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में एमआईसी,पार्षदों समस्त एल्डरमेन ने उनके निवास में पहुँचकर जन्मदिन का केक काटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही महापौर के नेतृत्व में विधायक अरुण वोरा का भव्य फूलों की माला से स्वागत किया ऒर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी लेते हुए केक काटकर खुशी का इजहार किया। महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा,एमआईसी सदस्य संजय कोहले,दीपक साहू,ऋषभ जैन,हमीद खोखर,श्रीमती सत्यवती वर्मा,मनदीप सिंह भाटिया,पार्षदों श्रद्धा सोनी,विजेंद्र भारद्वाज,श्रीमती नजहत परवीन, श्रीमती उषा ठाकुर,श्रीमती निर्मला साहू,राजेश शर्मा,कृष्णा देवांगन,अंशुल पांडेय,जगमोहन ढीमर, देव सिन्हा,समेत नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, जितेंद्र समैया,एआर रंगहडाले, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,ईश्वर वर्मा,पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, के अलावा युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस और प्रदेश पदाधिकारियों एवं दुर्ग भिलाई सहित आसपास गाँव से आए कांग्रेस पदाधिकारियों व शुभचिंतकों का वोरा निवास में जन्मदिन की बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।जनसेवा के कार्यों के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले दुर्ग विधायक अरुण वोरा को जन्मदिन की बधाई देने सुबह से वोरा निवास पर जनसैलाब उमड़ता रहा। नागरिको और महिला कांग्रेसियों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। पटाखों के शोर के बीच वोरा के अभिनंदन के नारे गूंजते रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *