बिलासपुर: जिले की मितानिनों ने सोमवार को CMHO कार्यालय का घेराव कर दिया। CMHO ऑफिस का घेराव करने पहुंची मितानिनों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग करती रहीं। इस दौरान मितानिन ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गईं। करीब आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद उन्होंने अफसरों को ज्ञापन सौंपा और मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। कोरोना ड्यूटी के लिए 10 हजार रुपए देने का वादा था, दो साल बाद भी नहीं मिला। कोरोना में उन्हें 10 हजार रुपए देने की बात कही थी। जिसे अब तक नहीं दिया गया है। उनका आरोप है कि उन्हें कोरोना कॉल में मानदेय देने का वादा किया गया था। लेकिन, दो साल से मानदेय की राशि नहीं दी गई है।
मितानिनों ने किया CMHO कार्यालय का घेराव- दो साल से मानदेय की राशि नहीं दी गई

