कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर। आईजी के जनदर्शन में उपस्थित होकर अपनी समस्या नहीं बता सकते हो तो कोई बात नहीं आप उनको मोबाइल पर भी लिखकर भेज सकते है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर का जनदर्शन हर महीने की पहली एवम् पंद्रह तारीख को संभाग के फरियादियों की पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं को सुनने अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। जहां 11 बजे से 3 बजे तक कोई भी व्यक्ति जिसका पुलिस विभाग से संबंधित कोई समस्या हो मिलकर बता सकता है। साथ ही यदि कोई कार्यालय उपस्थित नहीं हो सकता हो तो अपनी शिकायत 9479193000 मोबाइल नंबर पर वॉट्सएप भी कर सकते है। आईजी के इस रचनात्मक पहल से भी आम जनों की समस्या का समाधान होगा
आईजी के जनदर्शन के साथ साथ मोबाइल पर समस्या लिख भेजने पर होगा समाधान

