रायपुर वॉच

Big News: रायगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद, पत्नी और बच्चे की मौत

Share this

रायगढ़। मणिपुर में असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादियों बड़ा हमला किया है। हमले में रायगढ़ रहवासी कर्नल विप्लव त्रिपाठी बलिदान हो गए। वे 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर थे। उग्रवादियों के हमले से कर्नल विप्लव के साथ मौजूद पत्नी और पुत्र की भी मौत हो गई। विप्लव शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र थे। विप्लव की बालिदान होने की शहर से शहरवासियों में शोक की लहर है।

विप्लव मणिपुर के चूड़ा चांदपुर जिले के सिन घाट सब डिवीजन में तैनात थे। शनिवार को यहां आतंकियों का हमला हुआ। विप्लव के बलिदान होने की खबर ने शहरवासियों को झकझोर दिया है। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम में किए जाने की तैयारी होने लगी है। उनका पार्थिव शरीर रविवार को विशेष विमान से रायगढ पहुंचने की जानकारी स्वजन ने दी है।

संविधान निर्माण समिति के सदस्य थे दादा किशोरी मोहन

विप्लव की पारिवारिक पृष्टभूमि गौरवशाली है। उनके पिता वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी एक साप्ताहिक अखबार के संपादक है। जबकि दादा पंडित स्वर्गीय किशोरी मोहन त्रिपाठी देश के संविधान निर्माण समिति के सदस्य थे।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा, मणिपुर में उग्रवादी हमले में हमारे वीर जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार मिला। इस हमले में रायगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी भी शहीद हुए हैं। मैं इस कायराना हमले की निंदा करता हूं। सभी शहीदों की शहादत को कोटि-कोटि नमन। शोक संतप्त परिजनों को ईश्वर संबल दे। ॐ शांति:

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *