रायपुर वॉच

सास का लिव-इन पार्टनर करता था बहू से दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज

Share this

बैरागढ़ : थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: रायसेन की रहने वाली 31 वर्षीय युवती की शादी वर्ष 2001 में बैरागढ़ में हुई थी। उसके पति का डेयरी का कारोबार है। महिला के चार बच्चे हैं। महिला पिछले कुछ दिनों से रायसेन में अपने मायके में रह रही थी। वहां उसने परिवार के लोगों के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि उसकी सास गोपाल नाम के शख्‍स के साथ लिव-इन में रहती है। 20 अप्रैल 2020 को उसकी सास और पति घर पर नहीं थे, तभी गोपाल ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया था। साथ ही घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर उसके पति को मरवा देने की धमकी दी थी। इससे महिला भयभीत हो गई थी। इसके बाद जब भी मौका मिलता था, गोपाल डरा-धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा था। इससे महिला मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। कुछ दिनों पहले महिला की सास और गोपाल महिला को यह कहकर मायके छोड़कर आ गए थे कि किराए का दूसरा मकान लेना है। मकान मिलने के वह उसे वापस बैरागढ़ ले जाएंगे। महिला की शिकायत के आधार पर रायसेन पुलिस ने शून्य पर गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर केस डायरी बैरागढ़ थाने भेज दी थी। बैरागढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को असल कायमी कर आरोपित गोपाल की तलाश शुरू कर दी है। उधर अशोका गार्डन थाना पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। 47 वर्षीय महिला का आरोप है कि 15 मार्च 2021 को देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह मौका मिलते ही छेड़छाड़ करने लगता। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *