कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गाला काटकर हत्या (Murder) कर दी. इतना ही नहीं हत्या के बाद वह पुलिस (Police) के आने तक शव के पास घंटों तक बैठा रहा. मिल रही जानकारी के मुताबिक आरोपी पति शराब का लती था और पत्नी से इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.
मामला हाटा कोतवाली के पड़री गांव के मैनपुरवा टोले का है, जहां बुधवार सुबह करीब तीन बजे शराबी पति रामसिंह ने अपनी ही पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष को कमरे में बंद कर कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी. ग्रामीणों के मुताबिक राम सिंह अक्सर शराब पीकर घर आता था जिसे, लेकर उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था. मंगलवार की शाम को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था. रात का खाना खाने के बाद हत्यारे राम सिंह अपने चार बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया. 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता अपने कमरे में सोये हुए थे. राम सिंह पत्नी रीता के साथ अलग कमरे में सोया था. भोर में लगभग तीन बजे के करीब शराबी पति राम सिंह ने अपनी पत्नी रीता देवी (38) की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह भागा नहीं बल्कि लाश के पास ही बैठा रहा.
हत्यारा पति गिरफ्तार
सुबह जब बच्चे जगे और मां को खोजते हुए कमरे में गए तो खून से लथपथ देखकर रोने बिलखने लगे. बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी पहुंचे तो देखा कि राम सिंह पत्नी के शव के पास बैठा है. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस ने राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि मृतक रीता के दो बेटियां और दो बेटे हैं. मां की मौत के बाद बेसहारा हुए बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

