प्रांतीय वॉच

केपीएल 5 कांकेर प्रीमियम लीग का आज कांकेर कलेक्टर एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने किया पोस्टर विमोचन

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर लगातार खेल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित एवं उचित मंच प्रदान करते हुए विगत 10 वर्षों से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में नरहरदेव मैदान में आयोजित होता आया है इस वर्ष केपीएल 5 के रूप में यह 11वां वर्ष 28 नवम्बर से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसका सीधा प्रसारण भी आप यू-ट्युब में देख सकेंगे। 7 नवम्बर को रोड शो के रूप में सभी खिलाड़ियों व ट्रॉफी के साथ पहली बार कांकेर में रोड शो के रूप में खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित रहेंगे। जिसका आज माननीय कांकेर कलेक्टर श्री चंदन कुमार जी के द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। एवं आयोजन समिति के द्वारा रोड शो एवं टूर्नामेंट के शुभारंभ के लिए माननीय कलेक्टर महोदय जी को आमंत्रण दिया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष माननीय जितेंद्र ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष मकबूल खान, आयोजन समिति के अध्यक्ष आकाश राव, उपाध्यक्ष गुलाब खान एवं नगर पालिका परिषद के सम्मानित पार्षद गण अजय रेनू सिंह, सोमेश सोनी, दिपक शोरी, शादाब खान एवं किशन यादव उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *