प्रांतीय वॉच

जिला सहकारी संघ बेमेतरा और किसान उत्पादक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में प्रशिक्षण कुरदा में दिया गया

Share this

संजय महिलांग/बेमेतरा : शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक किसान उत्पादक संगठन समिति है जिसके अंतर्गत किसान को दोगुना,मुनाफा और अपने कीमत में समान बेचने की आजादी होगी, किसानों और सहकारी भाइयो को लाभ दिलाने के इस योजना की जानकारी जन जन तक पहुचाने का बीड़ा बेमेतरा जिला सहकारी संघ मर्यादित बेमेतरा और मध्य भारत कन्सोलटियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (सीबीबीओ) ने उठाया है l

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्यातिथि बेमेतरा सहकारिता विस्तार अधिकारी संदीप वर्मा ने उपस्थित किसान बंधुओं को विस्तार पूर्वक एफपीओ का लाभ बताया कि किस प्रकार किसान भाई अपने ही फसल को दोगुने दाम में बेच कर लाभ कमा सकता है श्री वर्मा ने बताया कि यह समिति सैकड़ों ब्लॉक में बन चुका है इसमें कुछ सदस्यता शुल्क है जो आपके सदस्यता रहते तक समिति में जमा रहेगी और आप जब समिति छोड़ना चाहेगे तब आपके द्वारा जमा सदस्यता शुल्क आपको वापस कर दिया जाएगा,
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीबीबीओ प्रबंधक चंद्रभूषण सिंह ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि यह किसान उत्पादक संगठन प्रत्येक ब्लॉक में बनाया जा रहा है इसका गठन 21 सदस्यों को मिला कर किया जाता है लेकिन इसकी खास बात यह है कि इसमें लाखो के संख्या में लोग सदस्य बन सकते है जिसका नाम मात्र सदस्यता शुल्क है जो ब्लॉक में गठित समिति के खाते में जमा रहेगी जब तक आप समिति के सदस्य रहना चाहते हैं इसके अलावा श्री सिंह ने संगठन के निगरानी समिति के बारे में बताया कि इसमें तीन स्तर पर निगरानी समिति रहती है प्रथम कलेक्टर, द्वितीय राज्य कृषि आयुक्त और तृतीय राष्ट्रीय सचिव कृषि मंत्रालय है इसमें आर्थिक सहयोग नाबार्ड,एनसीडीसी और अन्य का रहेगा,
कार्यक्रम के अंत मे जिला सहकारी संघ मर्यादित बेमेतरा सहायक प्रबंधक सृजन धर दीवान ने उपास्थित समस्त किसानों का आभार व्यक्त किया और कहा कि किसानों और सहकारिता के क्षेत्र में प्रचार प्रसार का कार्य हमारी संस्था करती है आप सभी उक्त एफपीओ से जुड़कर आर्थिक लाभ बढ़ा सकते हो अपने फसल का रेट आप खुद तय कर सकते हो,
प्रशिक्षण में जिला सहकारी संघ मर्यादित बेमेतरा प्राधिकृत अधिकारी विनय कुमार जेहोआश,सहकारिता विस्तार अधिकारी सोमेन्द्र कुमार साहू, वरिस्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्याम साहू,सहकारिता विस्तार अधिकारी संदीप वर्मा,समिति अध्यक्ष चंद्रपाल चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति बाई,रमाकांत राय,राजेश राय,भूपेंद्र सिंह राजपूत,टिकेंद्र सिंह,श्रीमती कुमारी बाई,डामान सिंह सप्रे, मनोज सिंह,श्रीमती सीता बाई,श्रीमती सेवती बाई,सहित अन्य किसान भाई बहन उपस्थित रहे ।।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *