रायपुर वॉच

CIMS की चौथी मंजिल से कूदी महिला, नीचे एस्बेस्टर की शीट होने से बची जान, बीमार पति का करा रही थी उपचार, पर हालत गंभीर, घटना के बाद मचा हड़कंप

Share this

बिलासपुर : बिलासपुर के CIMS में गुरुवार की सुबह एक महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला नीचे एस्बेस्टर शीट में गिरी। इसके चलते उसकी जान बच गई। महिला को का सिम्स में ही उपचार चल रहा है। महिला के पति का भी सिम्स में उपचार चल रहा है। काफी दिनों से तबीयत नहीं ठीक होने के कारण महिला परेशान हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप पिछले कुछ दिन से बीमार है। परिजनों ने उसे चार दिन पहले CIMS में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया है। बुधवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके चलते उसकी पत्नी लता कश्यप काफी परेशान हो गई।

लता टहलते हुए दूसरी से सिम्स की चौथी मंजिल में पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी। नीचे की मंजिल में एस्बेस्टर शीट लगी होने से महिला उसके ऊपर गिरी और जान बच गई। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि उसकी रीढ़ की हड्डी सहित अन्य जगहों में गंभीर चोट लगी है। महिला को इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया गया है।

कारण नहीं बता पा रहे परिजन
इस घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला के ससुर, देवर सहित अन्य परिजन से पूछताछ की। लेकिन, कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पति के बीमार होने से महिला परेशान हो गई होगी और मानसिक तनाव में आकर वह आत्महत्या करने की कोशिश की होगी। बहरहाल पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पति का उपचार नहीं होने से थी परेशान
महिला के परिजन ने बताया कि तीन दिन पहले लता ने उन्हें फोन कर बताया था कि CIMS में उसके पति का सही ढंग से इलाज नहीं हो रहा है। डाक्टर उसे देखने के लिए भी नहीं आते। ऐसे में वह कैसे ठीक होगा। इसकी चिंता सता रही है। परिजन का कहना है कि पति के बीमारी को लेकर ही वह परेशान थी।

इस घटना के बाद सिम्स में हड़कंप मच गया। महिला के चौथी मंजिल से कूदने की खबर अधीक्षक डॉ. नीरज शिंदे को मिली। खबर मिलते ही डॉ. शिदं भी वहां पहुंच गए। इस दौरान एस्बेस्टर शिट में पड़ी महिला को उन्होंने आनन फानन में उपचार के लिए भर्ती कराया। डाक्टरों ने बताया कि महिला के रीढ़ की हड्‌डी सहित सिर का एमआरआई व सिटी स्कैन कराया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *