प्रांतीय वॉच

दुर्ग के यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने एवं देखरेख के लिए मिशन राहत पर तेजी से काम

Share this
  • सभी यात्री सकुशल, भोजन ए,वं रहने की सुविधा उपलब्ध कराई गई
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घटना की जानकारी मिलते ही नैनीताल जिला प्रशासन से संपर्क कर सुरक्षित वापसी के लिए समन्वय करने दिये थे निर्देश
  • यात्रियों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति विशेष आभार, नैनीताल जिला प्रशासन तथा डोगरा बटालियन के लिए भी जताया आभार

तापस सन्याल/दुर्ग : उत्तराखंड में भूस्खलन में कल कैंची धाम में फंसे दुर्ग जिले के सभी यात्री कुशल है। नैनीताल जिले में तेजी से बारिश होने की वजह से हुए भूस्खलन से यह यात्री फंस गये थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से यात्रियों की सकुशल वापसी के लिए नैनीताल जिला प्रशासन से समन्वय कर कार्य करने निर्देशित किया था। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सूचना मिलते ही नैनीताल जिला प्रशासन से संपर्क किया। नैनीताल जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी दी कि डोगरा बटालियन के मदद से रेस्क्यू कार्य कर लिया गया है। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थल तक पहुंचाने और उन्हें फूड पैकेट का वितरण भी किया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि प्रशासन लगातार नैनीताल जिला प्रशासन के संपर्क में है। सभी यात्रियों को जरूरी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को फूड पैकेट वितरित कर दिये गए हैं और सभी यात्री सुरक्षित हैं। इनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैंचीधाम के एसडीएम ने हमारे यात्रियों का विशेष रूप से ध्यान रखा।  आज ये यात्री डायनेस्टी होटल में हैं। ं आज सुबह यह प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *