क्राइम वॉच

कवर्धा कांड : रायपुर से 2 युवक गिरफ्तार, 29 की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

Share this

कवर्धा। कवर्धा में दो समुदायों के बीच शुरू विवाद से उपजे ‘कवर्धा कांड’ में दुर्गेश देवांगन और प्रह्लाद साहू को पुलिस ने राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों को शदाणी दरबार चौक पर स्थित एक मैरिज गार्डन से गिरफ्तार किए जाने की खबर है। गौरतलब है कि गत 3 अक्टूबर के कवर्धा कांड की चर्चा न केवल प्रदेश में बल्कि प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में खूब हुई। इसे लेकर प्रदेश में सियासती गतिविधियां भी देखने को मिली। मामला यहां तक पहुंचा कि आईजी के एक बयान को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा ने आईजी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की थी। इसी मामले में पुलिस ने एक पक्ष से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। रायपुर में पकड़े गए युवकों का नाम दुर्गेश देवांगन और प्रह्लाद साहू बताया गया है। कवर्धा पुलिस इन दोनों के ठिकानों का लगातार पता लगा रही थी। जैसे ही कवर्धा पुलिस को ठिकाने का पता चला, 2 दिन रायपुर में पुलिस पार्टी ने कैम्प किया ताकि सूचना कन्फर्म हो सके। इसके बाद उन्हें दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 804, 807, 803 और 806 के अंतर्गत जुर्म कायम किया गया है। आपको याद होगा कि 03 अक्टूबर के घटना में 29 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *