प्रांतीय वॉच

मुढिपार मे सम्पन्न हुआ सुवा नृत्य प्रत्योगिता

Share this

पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : ब्लाक के अन्तिम छोर पे बसे ग्राम पंचायत मुढ़ीपार मुख्यालय मुख्यालय मे छत्तीसगढ संस्कृति को बढावा देने के भाव से रविवार को मां शारदे युवा मित्र मंडल मुढ़ीपार द्वारा सुवा गीत नृत्य प्रत्योगिता का आयोजन किया गया। कर्याक्रम मे मुढ़ीपार सरपंच श्रीमती धननेमी चंद पटेल की मुख्य अतिथि के रूप मे गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता मे आये सभी टोलियो ने बहुत सुन्दर प्रदर्शन कर सांस्कृतिक छटा बिखेरी जहा प्रदर्शन के बाद बेहतरींन प्रदर्शन करने वाले सात टोलियो को इनाम स्वरुप नगद राशि देकर प्रोसाहित किया गया जिसमे छत्तीसगढ के माटी सुवा पार्टी मल्लिन को प्रथम, मासूम सुवा पार्टी खपरि को द्वितीय, जय गौरी गौरा सुवा पार्टी नांदबारू (सिरपुर) को तीसरा, कहि देबे संदेश सुवा पार्टी सहसा (पलारी) चतुर्थ करन सुवा सुवा पार्टी ओडान (पलारी) को पंचम , कमल पुष्पा सुवा पार्टी सुकदा ( मुढ़ीपार) को छठा तथा गौरी गौरा सुवा पार्टी दतान(पलारी) को सातवां स्थान प्राप्ता हुआ। पुरुष्कार मे प्रथम दस हज़ार की राशि आयोजक गण द्वारा रखी गई थी। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मुढ़ीपार पंचायत के उपसरपंच सोहन पैकरा पूर्व सरपंच उभय राम पूर्व उपसरपंच् संत राम के साथ ही पिपर्छेड़ी सरपंच मानसिंग निर्मलकर व खैरा सरपंच मानसिंग ध्रुव रहे साथ ही माँ शारदे युवा मित्र मंडल के संरक्षक नन्दकुमार (शिक्षक) अध्यक्ष ओमप्रकाश पैकरा सचिव गौतरिहा पैकरा व सदस्य गण लक्ष्मीनारायण, हेमन्त पैकरा, यशपाल पैकरा, नरोत्तम , कमलेश सोनु यादव मनोज पैकरा आदी व सैकड़ो के तादात मे आस पास के गाँव के दर्शक उपास्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *