प्रांतीय वॉच

RSS ने मनाया विजयादशमी उत्सव

Share this

रवि सेन/बागबाहरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बागबाहरा खंड का संघ स्थापना दिवस विजयादशमी उत्सव के निमित्त बागबाहरा मुख्य मार्ग में पथ संचलन किया गया तत्पश्चात बौद्धिक कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक टोली सदस्य उमेश गोस्वामी ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी के दिन हम शस्त्रो का पूजन कर शक्ति की हम उपासना करते हैं समाज कार्य हेतु शक्ति का संचयन करते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि हम राम को मानने वाले हैं इसलिए श्रीराम के बताएं मार्ग का अनुसरण करें तो समाज मे व्याप्त सब प्रकार की समस्याएं दूर होकर भारत परम् वैभव को प्राप्त होगा साथ ही बढ़ते मतांतरण, सामाजिक विषमता पर्यावरण हेतु भी सचेत रहकर समाधान हेतु अपनी भूमिका क्या हो इस विषय पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम नारायण साहू (रामू ) खंड कार्यवाह, रिंकू बैरागी (जिला महाविद्यालयीन छात्र कार्य प्रमुख), रूपेंद्र साहू (जिला गो सेवा प्रमुख), वीरेंद्र साहू (जिला ग्राम विकास प्रमुख) रवि फरोदिया (अध्यक्ष ग्रामीण मंडल भाजयुमो) सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *