नई दिल्ली : आज भी भारत की 60 फीसदी आबादी प्रत्यक्ष का अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि पर आश्रित है. भारतीय अर्थव्यवस्था में भी कृषि क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलायी जाती हैं. ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो. कृषि कार्य करने में उन्हें असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़े. किसानों की जरूरतो के हिसाब से यह योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलायी जाती है. इन योजनाओं नें मुफ्त बीज वितरण, कृषि उपकरण से लेकर आर्थिक सहायता भी शामिल है. जिसका लाभ किसान लेकर बेहतर तरीके से कृषि कार्य कर सकते हैं. इसलिए किसान भाईयों को इन योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए ताकि किसान भाई इन योजनाओं का लाभ ले सकें.
किसानों के लिए चलायी जाने वाली सरकारी योजनाओं का उद्देश्य
सरकार द्वारा समय समय किसानों के हित के लिए योजनाएं चलायी जाती हैं. भारत का निवासी कोई भी इन योजनाओं का लाभ ले सकता है. क्योंकि यह सच है कि कई किसानों के पास आर्थिक समस्याएं हो जाती है जिसके कारण वो ठीक से खेती नहीं कर पाते हैं, इसका असर उनकी आजीविका पर पड़ता है. वो अपने परिवार का भरण पोषण तक ठीक से नही कर पाते हैं. इसलिए किसानों को इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े, यही सोचकर किसानों के लिए योजनाएं चलायी जाती हैं.
किसानों के लिए संचालित योजनाएं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
सरकारी ट्रैक्टर योजना
किसान मित्र योजना कृषि उड़ान योजना
पशु क्रे़डिट कार्ड योजना
किसान क्रेडिट कार्ड योजना
पशुधन बीमा योजना
मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना
कुसुम सोलर पंप वितरण योजना
कृषि इनपुट अनुदान योजना
स्माम किसान योजना
राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना
स्वायल हेल्थ कार्ड योजना
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना
चारा और चारा विकास योजना
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
पंरपरागत कृषि सिंचाई योजना
अल्पकालीन फसली ऋण योजना
खेत तलाई अनुदान योजना
सिंचाई पाइपलाइन अनुदान योजना
किसान विकास पत्र
राषट्रीय गोकुल मिशन
डेयरी उद्यमिता विकास योजना
राजीव गांधी किसान न्याय योजना
किसान सूर्योदय योजना
मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना
बिरसा हरित ग्राम योजना
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
झटपट बिजली कनेक्शन योजना
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना
यूपी कृषि उपकरण योजना (सब्सिडी)
बीज ग्राम योजना
इसके अलावा कई राज्यों में राज्य सरकारें भी किसानों राहत देने के लिए योजनाएं चलाती हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ऐसी योजनाएं हैं जिनपर सरकार खूब खर्च करती है और इनका लाभी भी देश के अधिकांश किसानों को मिल रहा है.

