रायपुर वॉच

खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में मिली युवक की लाश

Share this

रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में कचना तालाब में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसपास गुजरने वालों ने तालाब में शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। वहीं आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाई गई। मृतक की पहचान कोमल साहू बजरंग पारा निवासी के रूप में पहचान हुई है। हालांकि अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *