प्रांतीय वॉच

केशकाल घाटी में लगे जाम को यातायात पुलिस कांकेर एवं थाना केशकाल पुलिस टीम द्वारा मिलकर कराया गया क्लियर

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर : रात्रि 10:00 बजे ट्रक क्रमांक CG 04 LE 9142 का ब्रेक फ़ेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने 3 वाहनों को आगे- पीछे से टक्कर मार दी, जिससे केशकाल घाटी क्रमांक 09 में ऊपर से नीचे तक जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए और भी सड़क दुर्घटनायें होने के अंदेशे पर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक 01/02 के माध्यम से लखनपुरी एवं पप्पू ढाबा के पास भारी वाहनों को रुकवाया गया । वाहनों के जाम को 5 घंटे की ज़बरदस्त मशक्कत के बाद केशकाल घाटी को क्लियर करवाया गया, जिससे यात्री बसें, माल वाहक एवं अन्य सभी प्रकार के वाहनों का सुचारु रूप से चलना प्रारम्भ हो सका।

उल्लेखनीय है कि केशकाल घाटी अनेक प्रयासों के बाद भी बहुत सकरी है , जिसमें साल में अनेक बार जाम लगा करते हैं और कई कई घंटों तक यातायात आवागमन ठप होकर रह जाता है । ऐसे ही पब्लिक की परेशानी के अवसरों पर कांकेर की ट्रैफिक पुलिस हमेशा केशकाल थाने की पुलिस को मदद करने अवश्य पहुंच जाती है । शासन से आशा की जाती है कि घाटी का अधिक से अधिक चौड़ीकरण कराया जाएगा ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाएं और जाम ना हो सकें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *