तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़/मुरमुंदा : बेमौसम बारिष से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। षनिवार को अंचल में अचानक बारिष हुई। जिससें खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। क्योंकि अब फसल से धान की बाली निकलनें लगी है और कई फसल पक भी चुकी है। ऐसे में बारिष होनें से किसानों को नुकसान होगा। खासकर हरूना किस्म की धान को नुकसान हुआ है। क्योंकि बेमौसम बारिष होनें से खेतों में फिर से पानी भर गया और धान पकनें के बाद भी किसान कटाई नहीं कर पा रहे। वहीं धान की फसल में माहू का प्रकोप बढ़नें से लहलहा रही फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससें कि पैदावार में कमी आएगी। किसान कीटनाषक का भी उपयोग कर रहे है, किंतु इसके बाद भी माहू की समस्या खत्म नहीं हो रही है। अब फसल को पानी की आवष्यकता नहीं है, ऐसे में बेमौसम बारिष होनें से नुकसान होगा। इसके अलावा तेज हवा से खेतों में खड़ी फसल धरासायी होकर गिर गई है, जिससें बाली पानी व मिट्टी में पड़ी हुई है और बाली सड़नें की पूरी संभावना है। इससें किसानों को दोहरा नुकसान होगा।
बेमौसम बारिष से धान की फसल को नुकसान, हवा से धरासायी हो गई फसल

