प्रांतीय वॉच

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन एवं शस्त्र पूजा का आयोजन

Share this

राजशेखर नायर/नगरी। 17 अक्टूबर,रविवार को विजय का पर्व विजयदशमी के अवसर पर नगरी के राजा बड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के मुख्य सडकों में निकाले गये पथ संचलन का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गय। राजाबाडा पहुँच कर स्वयंसेवकों ने शौर्य का प्रदर्शन किया एवं व्याख्यान का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू परिषद भुनेश्वर साहू, खंड संचालक खंड नगरी गोकुल राम देवांगन, अंगद राम बनपेला, जिला कार्यवाहक धमतरी मोहन साहू, जिला संघ संचालक गरियाबंद रूपेश साहू, खंड कार्यवाहक मोतीलाल दिवाकर, सह कार्यवाहक संतोष चौहान, भागवत राम साहू ने कहा की बुराई कितनी भी बलवान क्यों ना हो,अन्त में सच्चाई की ही जीत होती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन सन 1925 में डॉ हेडगेवार द्वारा भारत के हिंदुओं को संगठित करने के उद्देश्य से किया गया था। संघ की स्थापना का मूल भाव स्वराष्ट्र की स्थापना है। इसके उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वयंसेवक दिन रात जुटे रहते हैं। देश की संस्कृति, जीवन शैली हिंदू है, इस विचारधारा को गति देने की आवश्यकता है। संघ के माध्यम से राष्ट्र को एक विचार देने का कार्य अब भी तीव्र गति से चल रहा है। राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी भूमिका का निर्वाह करता रहता है।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया स्वागत- आर एस एस के पथ संचलन का स्वागत राजा वाडा में भारतीय जनता महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया इस अवसर पर महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुलोचना साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, प्रेमलता नागवंशी, प्रतिमा देवांगन,महिला मोर्चा मिडिया प्रभारी चेलेश्वरी साहू, पार्षद विनीता कोठारी, पूर्व सरपंच सत्ती मरकाम के अलावा भाजपा मंडल नगरी के अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, अजजा अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी राजशेखर नायर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश गोसाई, संत कोठारी, यश साहू और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वह नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *