कमलेश रजक/मुंडा : लवन पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी भीम कुमार सोम की स्थापना होने के बाद से ही क्षेत्र में अवैध कारोबार को अंजाम देने वालो में चौकी प्रभारी का खौफ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। चौकी प्रभारी द्वारा अवैध कारोबार को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। चौकी प्रभारी व उनके स्टाफ के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते अवैध महुआ शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ही मुखबिरों की सूचना पर लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को एक आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर ग्राम सरखोर का रहने वाला युवक दरशु चेलक पिता छुटकू चेलक उम्र 34 वर्ष अपने घर के बाड़ी में अवैघ बिक्री करने के लिए महुआ शराब को छुपाकर रखा हुआ था। बाड़ी में रखे आरोपी दरशु चेलक के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्व धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश करने के उपरांत जेल दाखिल कर दिया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी भीम कुमार सोम एएसआई एस के कुरैशी संजीव राजपुत आरक्षक गुमान सिह जायसवाल जितेन्द्र साहू विजय साहू का योगदान रहा।
30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

