- दशहरे के दिन घर से गुस्सा कर निकली पत्नी तीसरे दिन लौटी घर जिससे पति को पत्नी के चरित्र पर हुवा शंका
- दशहरे के दिन पति से विवाद के बाद घर से चली गई थी पत्नी, पति खोजता हुआ पहुंच गया ससुराल तो नहीं मिली, जब घर लौटा तो पत्नी यहीं पर थी, चरित्र पर शंका करते हुए पति ने शुरु की बेदम पिटाई और मार डाला
आफ़ताब आलम/बलरामपुर : पति से विवाद के बाद दशहरे के दिए एक महिला घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी के नहीं लौटने पर पति उसे खोजते हुए ससुराल पहुंच गया। वहां नहीं मिली तो घर लौट गया। घर पर देखा तो पत्नी वहीं थी, फिर उसने उसके चरित्र पर शंका करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी। इस बीच उसने चूल्हे में जल रही लकड़ी से भी उस पर हमला किया। इससे पत्नी की मौत हो गई। महिला की भाई के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमीरापाठ के कटईपतरा निवासी रामदेव नगेशिया 36 वर्ष अपनी पत्नी सरिता नगेशिया 34 वर्ष के साथ रहता था। दशहरे के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी दशहरे के दिन घर छोड़कर कहीं चली गई। रात तक वह घर नहीं लौटी तो पति उसे खोजने निकल पड़ा। खोजते-खोजते वह ससुराल ग्राम ढेंगुरपानी पहुंच गया। यहां पता चला कि पत्नी नहीं पहुंची है, इसके बाद वह दूसरे दिन घर लौट गया। यहां देखा तो पत्नी घर पर ही थी।
चरित्र को लेकर किया शक और मार डाला
2 दिन बाद पत्नी के घर लौटने पर पति आगबबुला हो गया। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने लगी। उसने पूछा कि वह 2 दिन से कहां थी, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और रामदेव ने सरिता की बेदम पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान उसने चूल्हे में जल रही जलती लकड़ी से भी वार किया। इससे सरिता बेहोश होकर वहीं गिर गई।
भाई पहुंचा तो जमीन पर पड़ा था शव
गांव के ही किसी व्यक्ति ने सरिता के भाई बलदेव नगेशिया को घटना के संबंध में बताया। जब बलदेव कटई पतरा पहुंचा और देखा तो उसकी दीदी सरिता की जमीन पर लाश पड़ी थी। उसके सिर, आंख, चेहरे व पीठ पर गंभीर चोट तथा जलने के निशान थे। बलदेव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रामदेव के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी रूपेश कुंतल एक्का, प्रधान आरक्षक अजय मिंज, आरक्षक विनोद यादव, रंजीत प्रजापति, राजेंद्र तिर्की, संतोष पैकरा, बुद्धिमान, हर्षराज व पंकज पैकरा शामिल रहे।