रायपुर वॉच

छावनी में तब्दील हुआ पत्थलगांव: हादसे के विरोध में बंद का व्यापक असर, मृतक का अंतिम संस्कार आज, घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा ईलाज

Share this

जशपुर नगर।  पत्थलगांव में शुक्रवार को विजय दशमी दशहरा की धार्मिक जुलूस के दौरान हुए भीषण हादसे के बाद पत्थलगांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक गौरव अग्रवाल का अंतिम संस्कार आज स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा। इस बीच मृतक के स्वजनों को एक करोड़ और घायलों को 25.25 लाख मुआवजा की मांग को लेकर भाजपा के आह्वान पर बन्द का जिले में असर दिख रहा है। इस बीच मामले को लेकर भाजपा के आला नेता प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर तीखा हमला कर रहे हैं। पूर्व मुख्य मंत्री डा रमन सिंह ने जारी किए गए बयान में एसपी को तत्काल हटाये जाने की मांग की है।पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इसे शासन और प्रशासन की विफलता बताया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम-
मृतक गौरव के अंतिम संस्कार और बन्द को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पत्थलगांव सहित पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। पत्थलगांव में भारी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ अधिकारी तैनात कर दिए गए है। स्थिति पर कलेक्टर रितेश अग्रवाल और एसपी विजय अग्रवाल नजर बनाए हुए है। स्थिति सामान्य बनी हुई है।

12 घायलों का पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा ईलाज

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभर रुप से घायल 12 श्रद्धालुओं का पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। जब​कि तीन घायल श्रद्धालुओं का रायगढ़ मोडिकल कालेज अस्पताल और एक का मेेट्रो अस्पताल रायगढ में इलाज किया जा रह है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *