प्रांतीय वॉच

संसदीय सचिव एवं विधायक शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार तिवारी और कलेक्टर ने किया गांधी ग्राम कुलगांव का आकस्मिक निरीक्षण

Share this

कांकेर : कांकेर कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कुलगांव को गांधी ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके निर्माण कार्यो को संसदीय सचिव एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी और जिले के कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गांधी ग्राम कुलगांव में  कृषि विभाग द्वारा भूमि समतलीकरण कार्य, उद्यानिकी विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन, बीज इकाई, सामुदायिक बाड़ी में केला, पपीता एवं सब्जियां उत्पादन करने, कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा मछली आहार संयंत्र स्थापित करने, मुर्गी पालन शेड निर्माण,  ग्राम पंचायत कुलगांव द्वारा कार्यालय कक्ष, गांधी ग्राम का गेट निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, दस कॉम्पलेक्स निर्माण, गौठान में बोर खनन, लाईट की व्यवस्था, गार्डन निर्माण और नया पंचायत भवन निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिसका निरीक्षण किया गया और शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये । संसदीय सचिव श्री शोरी द्वारा गांधी ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए बस्तर के संस्कृति को कलाकृति कर सौन्दर्यीकरण करने, गार्डन निर्माण तथा महिला समूहों को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा रोजगार मूलक योजना चलाये जाने के लिए निर्देशित भी किया गया। गांधी ग्राम में 07 हाथकरघा मशीन स्थापित किया गया है, जिसमें प्रतिदिन 15-20 स्व- सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। इसी प्रकार अन्य विभागों के द्वारा स्थापित किये जाने वाले रोजगार मूलक केन्द्रों को भी शीघ्र संचालित करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी ने हाथकरघा में कार्य करने वाले महिला समूह के सदस्यों से चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया । निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री जितेन्द्र ठाकुर , पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा , वनमण्डाधिकारी अरविन्द पीएम , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल , अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ,  जनपद सीईओ अश्वनी कुमार यादव , उप संचालक कृषि एन.के नागेश , कृषि विज्ञान केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक बिरबल साहू , उप संचालक उद्यानिकी व्ही.के. गौतम , वन परिक्षेत्र अधिकारी संदीप सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *