देश दुनिया वॉच

‘मैं फुल टाइम अध्यक्ष की तरह काम करती हूं’, CWC बैठक में असंतुष्ट नेताओं को सोनिया गांधी का दो टूक जवाब

Share this

नई दिल्ली | आज लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है. इस बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष, समेत संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा होने की उम्मीद है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी सोनिया अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 को जवाब दिया है. सोनिया गांधी ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि वो ही कांग्रेस की पूर्णकालिक अध्यक्ष हैं. सोनिया ने अपने संबोधन में कहा, “यदि आप मुझे ऐसा कहने की अनुमति देते हैं तो मैं कहती हूं कि मैं ही कांग्रेस की फुल टाइम अध्यक्ष हूं, मेरे लिए मीडिया के जरिये बात करने की जरूरत नहीं है.” सोनिया ने कहा कि हमने कभी भी लोक महत्व के मुद्दों पर टिप्पणी करने से इनकार नहीं किया. पार्टी में संगठन चुनाव पर सोनिया ने कहा कि संगठन चुनाव का पूरा खाका आपके सामने आ रहा है. बता दें कि कुछ ही दिन पहले कपिल सिब्बल ने कहा था कि कांग्रेस के फैसले कौन लेता है ये उन्हें समझ में नहीं आ रहा है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *