शराब दुकान में लूट के संबंध में डोंगरगढ़ टीआई शिव चंद्रा का कहना है कि कटीली शराब दुकान में किसी भी प्रकार की नगदी की लूट नहीं हुई है। लुटेरों ने लूट का प्रयास किया था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़ : ग्राम कटली की अंग्रेजी शराब दुकान में दशहरा के दिन आधी रात अज्ञात चोरों ने शराब लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। धारदार हथियार के साथ शराब दुकान पहुंचे बदमाशों ने पहले सुरक्षा में तैनात गार्ड से मारपीट की फिर शराब की बोतलें और कैश पेटी उठाकर भाग गए। इसी बीच शनिवार को यह सूचना सामने आई कि शराब दुकान में 20 लाख रुपए की लूट हुई। जिस पर पुलिस ने शनिवार को बयान जारी करके स्थिति स्पष्ट की।
नहीं हुई कैश की लूट
शराब दुकान में लूट के संबंध में डोंगरगढ़ टीआई शिव चंद्रा का कहना है कि कटीली शराब दुकान में किसी भी प्रकार की नगदी की लूट नहीं हुई है। लुटेरों ने लूट का प्रयास किया था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। शराब दुकान में दो लॉकर रखे गए थे। जिस लॉकर को लुटेरों अपने साथ ले गए वह पूरी तरह से खाली था। जो लॉकर छोड़ कर गए हैं उसमें लगभग 16 लाख रुपए रखा गया था।
सुरक्षा गार्ड के साथ की जमकर मारपीट
शुक्रवार देर रात डोंगरगढ़ के कटली गांव में स्थित शराब भट्टी में 6 से 7 अज्ञात लुटेरों द्वारा लूट का प्रयास किया गया। लूट के दौरान शराब दुकान में उपस्थित सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की गई । लुटेरे सिर्फ शराब की बोतले ही ले जाने में सफल रहे। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल सुरक्षा गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराय गया है।

