रायपुर। राजधानी में दुर्गा विसर्जन को लेकर पुलिस ने विशेष तैयारी कर ली है। सभी थानों की पट्रोलिंग के अलावा 50 पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है। 1500 जवानों का बल टीम में शामिल होगा। आज रात से विसर्जन दुर्गा विसर्जन शुरू हो जाएगा। महादेव घाट में विशेष इंतजाम किए गए हैं। निगम के अधिकारियों को तैयारी पूरी करने को कहा गया है।
दुर्गा विसर्जन को लेकर पुलिस मुस्तैद, 50 पेट्रोलिंग टीम में 1500 जवान शामिल, आज रात से शुरू होगा विसर्जन

