- भगवा ध्वज का अपमान बर्दाश्त नही – विहिप
- हिन्दू समाज के विरूध्द एक तरफा कार्यवाही को लेकर जमकर किया विरोध
महेन्द सिंह/गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हो रहे हिन्दू समाज के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही के विरोध हिन्दू महापंचायत एवं विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में जनाक्रोश प्रदर्शन सभा एवं रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद, बजंरग दल सहित विभिन्न हिन्दू संगठनो के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान तथा हिन्दू समाज के युवाओ के विरूध्द हुई एक तरफा कार्यवाही के विरोध में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मंच से ही कवर्धा विधायक व मंत्री मो अकबर के विरूध्द तीखे आरोप लगाए गए। विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल और विभिन्न हिन्दू संगठन से यहां पहुॅचे कार्यकर्ताओ ने सभा को संबोधित किया।

विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, विहिप के प्रांत सुरक्षा प्रमुख तुषार कदम, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी तथा विहिप के जिलाध्यक्ष शिशुपाल राजपुत ने सभा संबोधित करते हुए कवर्धा कांड में राज्य की सरकार पर वर्ग विशेष को संरक्षण देने तथा हिन्दू समाज के युवाओ के विरूध्द एकतरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान हुआ है, शासन के दबाव में पुलिस हिन्दू समाज के विरूध्द एकपक्षीय कार्यवाही कर रही है। उन्होने कड़े शब्दो में कहा कि हिन्दु समाज, हिन्दू संस्कृति और भगवा ध्वज का अपमान कदापि बर्दाश्त नही किया जाएगा। राज्य सरकार कवर्धा कांड में निष्पक्ष और न्यायपूर्ण कार्यवाही करे। अन्यथा विहिप, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठन प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान मंच में प्रमुख रूप से विभाग संघचालक गिरीशदत्त उपासने, जिला सह संघचालक रामकुमार नागेश, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय उपस्थित रहे।
आमसभा के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने तय कार्यक्रम के मुताबिक कलेक्टर कार्यालय के लिए कुच किया लेकिन पुलिस ने उन्हे मैदान के बाहर जाने से रोक लिया। जिसके चलते कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच काफी देर तक झुमाझटकी भी हुई। यहां भी विहिप के कार्यककर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की। ज्ञात हो कि कार्यक्रम के पहले ही पुलिस ने मैदान के सभी गेट बेरिगेट्स लगाके बंद कर लिए दिए थें, सभी गेट में पुलिस का पहरा था। केवल एक गेट खुला था जहां भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया, एसडीएम विश्वदीप, एएसपी संतोष महतो, एसडीओपी संजय ध्रुव सहित प्रशासनिक अमला कार्यक्रम स्थल पर ही मौजुद थे। अधिकारी चाहते थे कि रैली निकालने के बजाय यही ज्ञापन देकर यही कार्यक्रम समाप्त कर दिया जाए परंतु विहिप इसके लिए तैयार नही हुआ। गेट पर हुई झुमाझटकी के बाद विहिप अध्यक्ष शिशुपाल राजपुत सहित कुछ कार्यकर्ता दूसरे रास्ते से पुलिस की घेराबंदी तोड़ बाहर निकले ओर तिरंगा चौक पहुॅच गए। जिसके बाद अधिकारियो ने तिरंगा चौक पहुॅच ज्ञापन लिया। तिरंगा चौक में भी बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौजुद थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में विहिप ने
1. कवर्धा घटना की न्यायिक जांच तथा भगवा ध्वज का अपमान करने व दुर्गेश के साथ मारपीट करने वालो की पहचान कर दंडित करने की मांग की।
2. हिन्दू समाज के लोगों पर दर्ज मामले निःशर्ते वापस लिए जाए।
3. बबर्र लाठीचार्ज व लोगो को सरेआम पीटने की घटना के जिम्मेदार विवेकहीन कवर्धा एसपी, कलेक्टर, थानेदार तथा नायब तहसीलदार को तत्काल निलंबित कर लाठी चार्ज की न्यायिक जांच की जाये।
4. कवर्धा एवं छत्तीसगढ़ प्रांत में अवैध रूप से रह रहे लगभग 6 लाख लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाये।
5. कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के संरक्षण में नगर के ऐतिहासिक भोजली तालाब को मुस्लिम समाज द्वारा कब्जा कर लिया गया है उसे तत्काल मुक्त कराया जाए।
6. कवर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा जिला कबीरधाम की खुशहाली के लिए मोहम्मद अकबर को मंत्री पद से हटायें तथा उनके विधानसभा की सदस्यता समाप्त की जाये।