अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर शहर में अधिकतर देखा जा रहा है कि मनचले ड्राइवरों द्वारा शहर के अंदर अपने वाहन की अधिक से अधिक स्पीड दिखाने का शौक पूरा किया जाता है। पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री जीएन बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर डॉ चित्रा वर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक शर्मा ट्रेवल बस क्रमांक CG 07 E 1836 के चालक पूरण सिंह द्वारा क्लेक्टोरेट चौक से नेशनल हाईवे 30 रायपुर की ओर जाने वाले भीड़भाड़ वाले मार्ग पर बस को लापरवाही पूर्वक मनचाही स्पीड से चलाया जा रहा था, जिससे कोई गंभीर सड़क दुर्घटना भी हो सकती थी । जिसे देख यातायात पुलिस कांकेर द्वारा मौके पर बस चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर उनसे 1000/- रुपये सम्मन शुल्क के रूप मे जुर्माना भरवाया गया तथा चालक को हिदायत दी गयी कि शहर में बस मध्यम गति से चलावे । निर्धारित बस स्टॉपेज में बस खड़ी कर यात्रियों को चढ़ावें उतारें जिससे सड़क दुर्घटना ना हो ।यातायात पुलिस कांकेर द्वारा निरंतर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आम जनों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। खूनी रफ्तार वाले लापरवाह ड्राइवर पर की गई कार्यवाही से नागरिकों में खुशी है।
खूनी रफ्तार वाले ड्राइवर पर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा की गई चालानी कार्यवाही

