बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : आज प्रसिद्ध रामारामिन देवी एवं अपने विधानसभा में विराजित दुर्गा माता के दर्शन करने सुकमा नगरपालिका के वार्ड नं 13 लाईन पारा के देवी पंडाल में पहुँचे। नवरात्रि के पावन त्यौहार में मंत्री कवासी लखमा अपने साथियों के साथ पंडालों में पहुंचकर दुर्गा माता का आशीर्वाद ले रहे हैं तथा मातारानी से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी कर रहे हैं। मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि इस नवरात्रि के पावन पर्व में चारों तरफ उत्सव का माहौल हैं नवरात्रि के पावन नौ दिन लोग मातारानी के श्रद्धाभक्ति,सेवा में गुजारते हैं औऱ मातारानी के सेवकों का उत्साह पूरे शहर में सर्वोच्च रहता हैं। सुकमा में विराजमान माता एवं मिनि स्टेडियम सुकमा में चल रहे रास गरबा में लोग भारी संख्या में से माता रानी के मनोहारी प्रतिमा का दर्शन करने एवं गरबा महोत्सव नाचने व देखने आते हैं,आज हम भी अपने नगर के विभिन्न देवी पंडाल में गए वहाँ मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती पदमा जायसवाल, रोहित पांडे, मनोज चौरसिया,रम्मू राठी, विशाल शाह, मनोज गुप्ता, सुनील राठी, सतेंद्र गुप्ता,बिल्लू सागर सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवरात्रि पर रामाराम एवं सुकमा लाईन पारा में विराजित दुर्गा देवी के दर्शन करने पंडालों में पहुँचे मंत्री कवासी लखमा
