प्रांतीय वॉच

छठ पर्व को लेकर बैठक संपन्न, भोजपुरी परिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 

Share this

तापस सन्याल/भिलाई : आज छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद की बैठक परिषद के प्रमुख संरक्षक संजय ओझा के अध्यक्षता में संपन्न हुई यह बैठक छावनी चौक डायमंड फर्नीचर में आयोजित की गई थी जिसमें प्रमुख सदस्य उपस्थित हुए सबसे पहले परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने आज की बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में प्रस्ताव रखा गया जो प्रमुख रूप से छठ पूजा को जन जन तक पहुंचाने तथा पहली बार शोभा यात्रा के माध्यम से छठ पूजा की महिमा के बारे में जन जन तक संदेश दिया जाएगा इस पूजा में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं देखा जाता है हर व्यक्ति हर माता बहन पूरी शुद्धता के साथ घरों में प्रसाद बनाकर छठ मैया को अर्पित करते हैं तथा सूर्य भगवान को शाम एवं सुबह पूजा अर्चना कर साक्षात देवता सूर्य भगवान को नमन करते हैं यही एक पर्व है जिसमें जाति धर्म से ऊपर उठकर एक ही घाट में अमीर गरीब पूजा करते हैं यहां किसी भी प्रकार का कोई दिखावा नहीं होता कोई पहचान नहीं पाता कौन व्यक्ति किस जाति बिरादरी या अमीर गरीब है सभी समान रूप से एक साथ पूजा अर्चना करने का जो पर्व संदेश देता है वह दुनिया का इकलौता पर्व छठ पर्व है जो पूरे समाज को जोड़ने का काम कर रहा है हमें इस पर्व को पहचानने की आवश्यकता है , समाज के सभी प्रमुखों से परिषद निवेदन करती है कि देश धर्मवाद व जातिवाद से टूट रहा है ऐसे त्यौहार जो जोड़ने के काम करता हो उसे प्रचार प्रसार करें ताकि हम सभी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एक साथ भारत की एकता एवं अखंडता को बचाएं रखें आज उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से पहली बार भिलाई में शोभा यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है तालाबों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया , निर्धन कन्याओं की शादी भोजपुरी परिषद सम्मान के साथ करवाएगी तथा 2022 में प्रांतीय सम्मेलन भिलाई में किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से हमारे उत्तर प्रदेश , बिहार ,झारखंड के अलावा अन्य भोजपुरी प्रेमियों को भी आमंत्रित किया जाएगा आज के बैठक में प्रमुख रूप से परिषद के प्रमुख संरक्षक श्री संजय ओझा जी , प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशिकांत शर्मा जी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव जी , कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा जी , सुरेंद्र शर्मा जी पत्रकार नव भारत ,सचिव बी पी सिंह जी , प्रमुख सलाहकार प्रेम प्रकाश मिश्रा , मृत्युंजय भगत ,शंभू नेता ,डीडी प्रसाद ,कन्हैयालाल गौतम जी ,राम सागर चौधरी जी अमित सोनी जी कमल प्रसाद जी ,राजीव रंजन जी सहित प्रमुख सभी लोग अपना अपना विचार दिए इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *