- प्रदेश के सुख शांति एवं समृद्धि का किया कामना
विजय चौबे/देवकर : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने हेलीकॉप्टर से कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के साथ उनके गृह ग्राम मौहाभाटा पहुंचे ,जहां पर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी मुख्यमंत्रीबघेल जी के साथ रहे । बेमेतरा जिला एवं दुर्ग जिले के तमाम बड़े चेहरे इस अवसर पर उपस्थित रहे । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों का हाथ हिलाकर एवं फूल माला पहन कर अभिवादन स्वीकार किया । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के साथ उनके निवास पर कुछ समय रुक कर दोपहर का भोजन किया, इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौबे भी उपस्थित रहे ।
भोजन पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां महामाया के दरबार एवं चौबे परिवार की आराध्य देवी मां महामाया देऊरगांव कार के द्वारा पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने आदिशक्ति मां महामाया के विधिवत पूजा अर्चन किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे एवम प्रदीप चौबे ,बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा ने मां महामाया से प्रदेश की सुख शांति समृद्धि की कामना किया । दर्शन पश्चात मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए उपस्थित जन समुदाय के बीच समय व्यतीत किया । जिसके बाद प्रदेश के मुखिया पुनः कार के द्वारा सड़क मार्ग से मौहाभाटा पहुंचे जहां उपस्थित जन समुदाय ने एक बार फिर हाथ हिलाकर अपने प्रदेश के मुखिया का स्वागत करते हुए उन्हें स सम्मान विदाई दिया । इस अवसर पर जिले के सभी आला अधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं क्षेत्रवासी एवं पत्रकार गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।।

