प्रांतीय वॉच

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : स्वर्गीय राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2021-22 में कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रातः 10:30 से 1:00 तक आयोजित की गई। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री गणेश सोरी एवं प्रयास प्रवेश परीक्षा केंद्राध्यक्ष श्रीमती एली.अम्मा तथा नोडल अधिकारी श्री एस.कसीमुद्दीन ने बताया कि सुकमा जिले में कुल 203 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 195 विद्यार्थी प्रयास प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के शालाओं से आठवीं उत्तीर्ण प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं गुणवत्ता पूर्ण स्कूली शिक्षा प्रदाय करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराए जाने के मुख्य उद्देश्य से प्रयास विद्यालयों की स्थापना की गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *