प्रांतीय वॉच

जनसम्पर्क विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम कर रहे 

Share this
  • संचालनालय के संचालक पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा अथवा अन्य सेवाओं के अधिकारी के स्थान पर जनसम्पर्क विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारी को पदस्थ करने की मांग की गई है।

आफ़ताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के आव्हान पर जनसम्पर्क विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम कर रहे है । विदित हो कि छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय सहित मुख्य सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव जनसम्पर्क विभाग और आयुक्त जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ को 6 अक्टूबर 2021 को विधिवत ज्ञापन दिया था। इसी के तहत जिले के जनसम्पर्क कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी लगाकर काम कर रहे है और 12 अक्टूबर यानी कल से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

वही छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ द्वारा संचालनालय के संचालक पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा अथवा अन्य सेवाओं के अधिकारी के स्थान पर जनसम्पर्क विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारी को पदस्थ करने की मांग की गई है। मंत्रिमंडल द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुरूप छत्तीसगढ़ संवाद में जनसम्पर्क अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के पदों पर जनसम्पर्क विभाग के ही अधिकारियों को पदस्थ करने सहित अन्य मांगे रखी हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ की मांगों का छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी पुरजोर समर्थन करते हुए यह मांग की है कि जनसंपर्क विभाग तथा अन्य विभागों में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तत्काल वापसी की जाए तथा अन्य विभाग के अधिकारियों की राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जगह पदस्थापना करें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *