प्रांतीय वॉच

दुर्गा विसर्जन को लेकर नगर पंचायत, पुलिस और दुर्गा समितियों की बैठक आयोजित

Share this

पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : जिले के कसडोल नगर पंचायत में विराजित दुर्गा माता के विसर्जन को लेकर रविवार को नपा सभागार में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की गई। जिसमें आमजनों सहित, दुर्गा समिति के सदस्य व पुलिस प्रशासन सहित जनप्रतिनिधिएवं पत्रकारगण शामिल हुए। बैठक में मुख्यतौर पर विसर्जन के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। तो वही सुरक्षा व्यवस्था सहित कोविड गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी गई। बैठक में सभी समिति के सदस्यों ने एक साथ नगर में विराजित दुर्गा माता की प्रतिमा को विसर्जन करने में हामी भरी। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चंदन साहू, नपा उपाध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानस पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार जायसवाल, पूर्व व्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक यादव, पत्रकार देवेंद्र साहू, भानु प्रताप साहू, युवराज यादव , संतोष साहू’ पुरुषोत्तम कैवर्त’ गुनिराम साहू, विजय साहू, अमीर दास ,राम खिलावन डहरिया, नीरेंद्र क्षत्रिय, सुरेंद्र साहू, चंद्र प्रकाश साहू, कुशल साहू, राजेश कन्नौजे, हरिराम कैवर्त, थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *