प्रांतीय वॉच

खूनी रफ़्तार से चल रही रॉयल ट्रैवल्स बस पर यातायात पुलिस कांकेर ने की स्पीड लिमिट की कार्यवाही

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर में आज 8 अक्टूबर 2021 को पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जीएन बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्रीमती चित्रा वर्मा के निर्देश पर आज नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र यातायात पुलिस कांकेर द्वारा नथिया नवागांव नेशनल हाईवे 30 के पास चेक पोस्ट लगाकर समस्त प्रकार के छोटे बड़े वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान रॉयल ट्रैवल्स सीजी 04 एम ज़ेड 7635 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज़ गति से बस चलायी जा रही थी, जिस पर लगाम कसने हेतु स्पीड लिमिट की कार्यवाही कर ,चालक के ड्राइवर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही यातायात पुलिस कांकेर द्वारा की गई।इस दौरान चेकिंग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 31 छोटे बड़े वाहन चालक एवं स्वामियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं सहित चालानी कार्यवाही कर उनसे सम्मन शुल्क के रूप में कुल 6800/- रुपये जुर्माना भरवाया गया। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले की जनता द्वारा एक लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं कि बस वाले अपने वाहन को खूनी रफ्तार से चलाते हैं और इस विषय में किसी की नहीं सुनते। कांकेर ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी रोशन कौशिक तथा उनकी टीम द्वारा इस ओर ध्यान दिया गया। तभी आज की यह कार्यवाही हो सकी। यातायात पुलिस कांकेर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर आमजन को समझाइश एवं चालानी कार्रवाई जारी है..। विशेषकर आज की खूनी रफ्तार वाली बस पर कार्यवाही से आम जनता में बहुत खुशी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *