सन्नी खान/बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी मैदानी क्षेत्र के भ्रमण के अवसर पर प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण करें। मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन में मीनू का अक्षरशः पालन हो। छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन मिले। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं आकस्मिक रूप से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखेंगे। उन्होंने कहा कि अंागनबाड़ी केन्द्रों में हितग्राहियों को नियमित गरम भोजन उपलब्ध हो।
कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली और शतप्रतिशत प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा विक्रय की जानकारी ली और वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यो में प्रगति, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का क्रियान्वयन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की प्रगति, कोविड-19 टीकाकरण, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल आदि की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा विभागवार की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्री अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्री अभिषेक दीवान, श्री सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद थे।
विशेष मेगा शिविर का आयोजन 05 अक्टूबर को
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री होंगी शामिल
बालोद : समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में 05 अक्टूबर 2021 को जिला चिकित्सालय बालोद मंे प्रातः 11 बजे से विशेष मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री नदीम काजी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया का आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि विशेष मेगा शिविर कार्यक्रम का आयोजन जिले के जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रांतर्गत निवासरत् दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं आम नागरिकों हेतु किया गया है। शिविर में चयनित दिव्यांग हितग्राहियों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, सामान्य ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्टफोन, टेबलेट, ए.डी.एल. कीट, एम.आर.कीट, श्रवण यंत्र, ब्रेल कीट आदि सहायक उपकरण, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, क्षितिज अपार संभावनाएॅ योजना के अंतर्गत शिक्षा प्रोत्साहन की राशि का चेक का वितरण और छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के तहत उत्थान सब्सिडी की राशि का चेक वितरण किया जाएगा।
उप संचालक ने बताया कि कार्यक्रम में ‘‘स्वास्थ्य परीक्षण शिविर‘‘ का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें रायपुर से विशेष सर्जन डॉ. सुनील काल्दा (प्लास्टिक सर्जरी, कटे-फटे ओठ वाले बच्चों/व्यक्तियों), मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुलकर्णी, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ.एस.दास गुप्ता एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. महेन्द्र देवांगन तथा बालोद मेडिकल बोर्ड के नेत्र, अस्थि, मानसिक, मूक एवं श्रवण के समस्त चिकित्सक उपस्थित रहेंगे।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम का दौरा कार्यक्रम
बालोद : प्रदेश के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 05 अक्टूबर 2021 को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. टेकाम कल 05 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम अर्जुन्दा पहुॅचेंगे। वहॉ वे दोपहर 02.30 बजे तक शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 05 अक्टूबर को कोविड टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी
बालोद : कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 05 अक्टूबर 2021 को जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.के. सोनी ने बताया कि विकासखंड बालोद अंतर्गत टाउन हॉल बालोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज.सांकरा, ग्राम पंचायत दैहान, दरबारी नवागांव, कोहंगाटोला, तरौद, देवारभाट, पाकुरभाट, नर्रा, बरही, जामगांव, हर्राठेमा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़, ग्राम पंचायत चिचबोड़, बेलमाण्ड, नेवारीकला, बघमरा, झलमला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत निपानी, बोड़की व लिमोरा, विकासखंड डौण्डी अंतर्गत् गड़रिया पारा डौण्डी, ग्राम पुसावड़, बम्हनी, कुसुमटोला, गुजरा, भैंसबोड़, कुसुमकसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, खम्हारटोला, आड़ेझर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरडोंगर, खुर्सीटिकुर, उरझे, ढोरीठेमा, पचेडा, फागुन्दाह, मथेना, दिगवाड़ी, मंगलतराई, बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा, वार्ड-13 आंगनबाड़ी केन्द्र दल्लीराजहरा, विकासखंड डौण्डीलोहारा अंतर्गत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरीबंगला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरजपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भंवरमरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबचेरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगचुवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नाहंदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनकापार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव, ग्राम सम्बलपुर (क), चिल्हाटीकला, मड़वापथरा व डुटामारदी, विकासखंड गुण्डरदेही अन्तर्गत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माहुद बी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरदाकला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलौदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रनचिरई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरेदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरसुनी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलंगपुर, विकासखंड गुरूर अंतर्गत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरमरीकला, ग्राम धानापुरी, दानीटोला, खैरवाही, चिरचारी, दुबचेरा, खुंदनी, सोंहपुर, सुर्रा, जेवरतला, कुम्हारखान, कुलिया, चन्दनबिरही, अरकार व कोसागोंदी में टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में अब तक 947 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
बालोद : जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान 01 जून से आज 04 अक्टूबर 2021 तक 947 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद तहसील में अब तक 966.8 मिलीमीटर, गुरूर तहसील में 877.8 मिलीमीटर, गुण्डरदेही तहसील में 853.8 मिलीमीटर, डौण्डी तहसील में 940.4 मिलीमीटर, डौण्डीलोहारा तहसील में 1102.5 मिलीमीटर और अर्जुन्दा तहसील में 940.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।