प्रांतीय वॉच

व्याख्याता श्रीमती रजत कुमारी बरवा का भावपूर्ण विदाई संपन्न

Share this

चिरमिरी/कोरिया (भरत मिश्रा) : शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला बड़ा बाजार चिरमिरी में पदस्थ व्याख्याता श्रीमती रजत कुमारी बरवा शासकीय सेवा से अर्धवार्षिक आयु पूर्ण होने पर संस्था परिवार के साथ चिरमिरी-खडगवा क्षेत्र के प्राचार्य व्याख्याता प्रधान पाठक और शिक्षक -शिक्षिकाओं की उपस्थिति में संस्था के सभागार में भावपूर्ण विदाई संपन्न हुई। श्रीमती बरवा मैडम 29 वर्ष 5 माह 3 दिवस की सेवा पूर्ण कर 30 सितंबर 2021 को सेवा निवृत हुई है।

सर्वप्रथम शासकीय सेवा में सन 1992 में सहायक शिक्षक के रूप में प्राथमिक शाला सलका से अपनी सेवा प्रारंभ की पदोन्नति होकर शासकीय माध्यमिक शाला कुरासिया में उच्च श्रेणी शिक्षिका के रुप मे अपनी लंबी अवधि व्यतित की। व्याख्याता के रूप में लगभग 4 वर्ष की सेवा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ा बाजार चिरमिरी में अपनी सेवाएं दी सन 2008 में जिला स्तर पर विशिष्ट शिक्षिका के रूप में पुरस्कृत हुई थी इस विदाई समारोह में प्राचार्य डॉ डी के उपाध्याय ,के एस तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा ,आशीष नाग, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डी.पी.मिश्रा,प्रभारी प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, बलविंदर सिंह ,वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती स्वाति दानी मिश्रा, बी एल जलोलिया, आर के नायक, व्याख्याता एमआर अंसारी ,मनजीत सिंह, प्रधान पाठक अभय चतुर्वेदी ,शैलेंद्र मिश्रा ,सत्यवीर शर्मा ,फागुन ठाकुर ,जयराम भगत ,इरशाद अहमद सिद्दीकी, श्रीमती जेरमिना एक्का, श्रीमती सुलोचना वर्मा, श्रीमती असरिता कुजुर ,श्रीमती प्रसन्ना केरकेट्टा,श्रीमती कांति मजूमदार ,श्रीमती रेणु मल्होत्रा सुश्री पुष्पा साइमन श्रीमती शैल पाल, श्रीमती सिसिलिया मिंज, श्रीमती सिलीविया नाथ ,श्रीमती रेवती चौहान, सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती कृष्णा चक्रवर्ती श्याम किशोर गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए डॉ डी के उपाध्याय ,के एस तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा ने उपस्थित सभी शिक्षकों को आज का दिन स्मरणीय बनाने हेतु सेवानिवृत शिक्षिका बरवा मैडम के कार्यों को अनुकरण करें ताकि सभी एक आदर्श शिक्षिक के रूप में अपनी महती भूमिका अदा कर सकें। विदाई समारोह में संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिका ने अपनी भावनाएं व्यक्त की और अपनी भावनाओं में मैडम बरवा के दीर्घायु ,स्वस्थ रहते हुए अपने परिवार और समाज में अपने अनमोल समय को व्यतित करें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था परिवार के राधेलाल, इंद्रपाल पटेल ,सुरेश सिंह नेताम ,विपिन कुमार मोदी, कमल सिंह नायक, देवेंद्र कुमार खुटे राणा प्रताप सिंह ,गणेश कुमार साहू ,पवन कुमार पटेल, श्रीमती रूपा सोनी, श्रीमती मंजू केरकेट्टा कुमारी विजयलक्ष्मी मिश्रा ,श्रीमती शंमो, कुमारी कुसुम थवाईत,कुमारी नीलोफर बानो ,कुमारी ममता खलखो, श्रीमती शिल्पा प्रमोद, श्रीमती अनामिका खरे के साथ-साथ संस्था में पदस्थ कर्मचारी देवनारायण , शकीला औरओमप्रकाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।कार्यक्रम का सफल संचालन इरशाद अहमद सिद्दीकी द्वारा आभार प्रदर्शन संस्था के प्रभारी प्राचार्य बलविंदर सिंह ने किया ।इस अवसर पर बरवा मैडम के पूरे परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *