रायपुर वॉच

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को 152वीं जयन्ती पर दी आदरांजलि

Share this
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी,पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पार्षद श्रीमती नीलम जगत, पूर्व पार्षदगणों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

रायपुर :  आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को उनकी 152 वीं जयन्ती पर राजधानी शहर के ऐतिहासिक टाउनहाल परिसर उनकी मूर्ति के समक्ष पहुंचकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सादर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गये संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर मुख्य रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी,पूर्व विधायक श्री रमेश वर्ल्यानी, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे, पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, पूर्व पार्षद श्री जगदीश आहुजा, श्री रियाज अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष श्री नवीन चन्द्राकर, नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री लोकेश चंद्रवंशी सहित नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को उनकी 152 वीं जयन्ती पर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *