प्रांतीय वॉच

समेली के 111वीं बटालियन में पदस्थ CRPF जवान ने किया सुसाइड का प्रयास, सर्विस राइफल से सीने में गोली मारी, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

Share this

जगदलपुर : दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को एक CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली है। उसे घायल अवस्था में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। जवान की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।। जवान नक्सल प्रभावित इलाके समेली के 111 बटालियन में पदस्थ था। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा के ASP राजेन्द्र जायसवाल ने की है।

बताया जा रहा है कि, घायल आरक्षक E कंपनी में पदस्थ था। सुबह उसने अपनी सर्विस राइफल AK-47 से अपने बाएं सीने में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों द्वारा जवान का इलाज किया जा रहा है। वहीं, आत्महत्या का प्रयास करने का कारण अज्ञात है। जवान का डेविड राजु बताया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *