रायपुर वॉच

बड़ी खबर : पुराने पॉलिसी की रकम दिलाने का झांसा देकर 9 लाख 40 हजार रुपए की ठगी

Share this

रायपुर : पुराने पॉलिसी की रकम दिलाने का झांसा देकर 9 लाख 40 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. डीडी नगर रहवासी किशोर बैस के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. अज्ञात व्यक्ति ने खुद को भारतीय इंश्योरेंस विकास फंड बैंक का एजेंट बताया. आरोपी ने किशोर बैस को उसके पुराने पालिसी की रकम दिलाने का झांसा दिया. बाद में आरोपी ने इस काम के लिए रकम की डिमांड की. आरोपी के झांसे में आने के बाद किशोर बैस ने आरटीजीएस के माध्यम से खाते में 9 लाख 40 हजार रुपए जमा करा लिए. पालिसी का रकम नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ. पीड़ित के शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *