पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर से 5 किमी दूर संचालित डी.ए.व्ही.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा मैनपुर की छात्रा श्वेता वेद का नाम नवोदय विद्यालय के लिए चयन होने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए हैं। डी.ए.व्ही.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा मैनपुर के छात्रा श्वेता वेद एवं अन्य चार छात्रों का नाम नवोदय विद्यालय के लिये चयन हुआ है जिन्हे शिक्षक नीरज साहू के द्वारा ऑनलाइन नवोदय विद्यालय की तैयारी कराये जा रहे थे नवोदय विद्यालय कक्षा 6वी के लिए चयन हुआ हैं, नवोदय हेतु चयन होने पर विद्यालय परिवार, छात्रों के अभिभावको एवं स्कूली बच्चो ने बधाई दिये है।
डी.ए.व्ही.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देहारगुड़ा की छात्रा श्वेता वेद का नवोदय में चयन

